फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   birari theft jwellery theft

बिरारी में सोने, चांदी के जेवरात व नगदी चोरी

Mon, 14 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
birari theft jwellery theft
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरारी में शनिवार देर रात एक घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने उन कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी जिसमें घरवाले सो रहे थे। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर सामान ले गए।
विज्ञापन

ग्राम बिरारी निवासी जयराम पुत्र तुलसी कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात को जब वह अपने कमरे में सो रहा था, तो रात करीब दो बजे किसी व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके कमरे की कुंडी लगा दी और बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। उसे कुछ खटपट होने की आवाज हुई तो उसने कमरे के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजे नहीं खुल सके। जब चिल्लाया तो आसपास के लोग उठ गए और वहां पहुंचकर दरवाजे खोले, लेकिन तब तक शोर सुनकर चोर भाग गए। गांव वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed