फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Biometric attendance will be done in all government offices

Lalitpur News: सभी सरकारी कार्यालयों में होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Mon, 05 Aug 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance will be done in all government offices
ललितपुर। मंडलायुक्त के आदेश पर अब डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह में पुरानी बायोमेट्रिक मशीनों को दुरुस्त कराने और जरूरत पर नई मशीनें खरीदने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जब सूबे में भाजपा की सरकार बनी थी तो योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और ऑनलाइन हाजिरी का फरमान सुनाया था। इसके बाद सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कुछ समय बाद कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि मशीन से उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। इसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हाजिरी लगने लगी। धीरे-धीरे सभी विभागों में लगी मशीनें खराब हो गईं। वर्तमान में किसी भी विभाग में शत-प्रतिशत ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। हाल ही में मंडलायुक्त के आदेश के बाद डीएम कार्यालय में ये मशीनें लगाई गईं। अब जनपद के हर विभाग में ये मशीनें लगाई जाएंगी। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एक सप्ताह के भीतर मशीन लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed