फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike slip, raider died

अनियंत्रित बाइक फिसलने से चालक की मौत, पत्नी घायलं

Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
bike slip, raider died
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम छिल्ला में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल निवासी सुंदरलाल अहिरवार (35) पुत्र गनू अहिरवार अपने परिवार के साथ बहन के घर ग्राम मुहारा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार की दोपहर में वह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी सुकल के साथ वापस घर रवाना हुआ। अभी वह थाना महरौनी के ग्राम छिल्ला पहुंचा था कि उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी को भी चोटें आईं। पीछे से उसका चचेरा भाई दूसरी मोटरसाइकिल से आ रहा था। यह देख उसने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। गंभीर रूप से घायल सुंदरलाल को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामकुमार ने बताया कि वह सभी लोग अपनी बहन के यहां शादी करके ग्राम मुहारा से लौट रहे थे कि अचानक सुंदरलाल की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मृतक के दो बेटे हैं, जबकि वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed