{"_id":"68d457f52f06863eb70268d2","slug":"bike-riders-aunt-killed-in-truck-collision-driver-and-his-niece-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143251-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुआ की मौत, चालक और उसकी भांजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुआ की मौत, चालक और उसकी भांजी घायल
विज्ञापन
- दवा कराकर लौटते समय गल्ला मंडी के आगे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुआ और भांजी की दवा कराकर लौट रहे ग्रामीण की बाइक को बुधवार की दोपहर शहर के गल्ला मंडी से आगे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बुआ की मौत हो गई। जबकि युवक व उसकी भांजी घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना बार के ग्राम गाड़िया निवासी मेहरबान (40) बुधवार की दोपहर ललितपुर से अपनी बुआ माया (50) पत्नी आधार निवासी ग्राम टूडासर और भांजी राजनंदनी (14) निवासी ग्राम उदया की दवा कराने ललितपुर बाइक से आया था। दवा कराकर वह लोग वापस जा रहे थे। गल्ला मंडी के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार माया और राजनंदनी ट्रक के नीचे आ गई थी। हादसा देखकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार ट्रक के नीचे पहियों के पास फंसी माया व राजनंदनी को बाहर निकाला। आनन फानन तीनों घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने माया को मृत घोषित कर दिया। जबकि मेहरबान व राजनंदनी को भर्ती कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।