फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies due to tractor collision

Lalitpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पिपरट गांव में में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम पिपरट निवासी केशव (19) पुत्र कृपाल सिंह लोधी बीते रोज मंगलवार की शाम को गांव से तिरपाल लेकर खेत पर जा रहा था। उसके साथ उसकी बाइक पर पास के गांव जलंधर निवासी दीपेश (18) पुत्र बलवंत यादव भी साथ में बैठा था। जब उनकी बाइक जलंधर मोबाइल टावर के पास ही पहुंची थी कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी और घायलों को मड़ावरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपेश का उपचार चल रहा है। केशव दो भाइयों में छोटा था और वह 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed