{"_id":"5f1c835f8ebc3e63d554cead","slug":"bike-rider-dead-for-accident-lalitpur-news-jhs1723895153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में रेलवे लाइन के पुल के पास सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार मध्यप्रदेश के भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन होने के कारण लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम देवरदा निवासी स्वरूप सिंह (40) पुत्र फेरन सिंह भोपाल में एक शराब की दुकान पर काम करता था। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। इस कारण स्वरूप सिंह ललितपुर होते हुए वापस अपने गांव लौट रहा था। उसने रास्ते में छोटी बहन के गांव बानपुर जाने का इरादा बनाया और वह छोटी बहन के घर चल दिया। अभी वह ग्राम मिर्चवारा से निकली रेलवे लाइन के पुल के पास ही पहुंचा था कि उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे ग्राम लोहरयाना निवासी नारायण बुंदेला ने बताया कि वह भोपाल में एक शराब की दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन होने पर वापस लौट रहा था। मृतक तीन बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसका एक पुत्र भी है।