फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike raider died

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 02 May 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
bike raider died
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निवाई व एरावनी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्राम बिरधा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम बिरधा निवासी प्रकाश (33) पुत्र मोहन अहिरवार बोरिंग का काम करता था। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे जब वह घर लौट रहा था तो ग्राम निवाई व एरावनी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े प्रकाश को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दामाद ग्राम सिमरिया निवासी दीपचंद ने बताया कि मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed