फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike helmet use while driving

बाइक चलाते समय हेलमेट का करें उपयोग

Sat, 19 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike helmet use while driving
traffic month - फोटो : demo
यातायात माह नवंबर में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी गयी। शहर में बाइक रैली निकालकर बाइक चलाते समय जनता को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन

 कार्यशाला में मुख्य अतिथि  पुलिस अधीक्षक डि प्रदीप कुमार ने  कहा कि  यातायात नियम वाहन चालकों के बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए ही बनाये गये  हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे जब तक 18 वर्ष की आयु सीमा पार न कर लें तब तक अभिभावक वाहन चलाने के लिए कतई न दें। इसी क्रम में सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें  यातायात नियमों व संकेतों का पालन न करने से होती हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट आवश्यक है, जिससे कि बहुमूल्य प्राण बच  सकें। 
विज्ञापन

इसीक्रम में एआरटीओ सोमलता यादव ने कहा कि यातायात के नियम हमारी ही सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसके लिए हमें इनका पालन करना चाहिए। इस दौरान देवेन्द्र राय एण्ड ग्रुप द्वारा यातायात नियमों  को लेकर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस  दौरान टीवीएस परिवार की ओर से हेमंत जैन रोड़ा, जयपाल सिंह ऐरा, महेंद्र  दुबे, शत्रुघ्न यादव, बृज बिहारी मिश्रा, अंकित पटैरिया, अंकित  यादव, सुरेन्द्र नायक, सविता, नेहा, रत्नेश दीक्षित, राघवेंद यादव, सुमित  जायसवाल, मोंटी शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, गौरव राजपूत व पुलिस विभाग से रेडियो शाखा  प्रभारी अनिल रावत, कंट्रोल रुम प्रभारी नीरज दीक्षित, महिला थानाध्यक्ष  प्रीति दीक्षित, टीएसआई राम सहाय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने  हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो कि  सीओ सदर के नेतृत्व में शहर के अंदर प्रमुख चौराहों से होती  हुई वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों का आभार हेमंत जैन रोड़ा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed