{"_id":"65c517ca81d2031bc60966df","slug":"bike-collides-with-divider-couple-with-daughter-fall-in-betwa-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-110056-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डिवाइडर से टकराई बाइक... बेतवा में गिरे बच्ची समेत दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डिवाइडर से टकराई बाइक... बेतवा में गिरे बच्ची समेत दंपती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शादी समारोह से लौट रहे दंपती की बाइक डिवाइडर से टकराकर झरर घाट स्थित बेतवा नदी में गिर गई। दंपती के साथ उनकी एक बच्ची भी नदी में जा गिरी। राहगीरों ने बामुश्किल उन्हें बाहर निकाला। बबीना पुलिस ने उन्हें सीएसची भेजा, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को झांसी के थाना बड़ागांव अंतर्गत ग्राम जौरीखुर्द निवासी कृष्णकांत राजपूत (35), पत्नी ऊषा (31) और चार वर्षीय बच्ची शिवानी के साथ तालबेहट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। झरर घाट के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इससे बाइक सवार तीनों लोग नदी में गिर गए। इस नजारे को मौके से गुजर रहे लोगों ने देखा तो तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद बबीना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी बबीना ले गई। बबीना प्रतिनिधि के अनुसार तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
-- -- --
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत राजमार्ग पर प्रिंस ढाबा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार कृपाराम (62) निवासी गोकुलधाम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वह किसी कार्य से बांसी जा रहे थे। टक्कर लगते ही बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद