{"_id":"621937eba26c6d50bf2fa754","slug":"bike-collided-with-the-bridge-three-youths-fell-in-the-drain-lalitpur-news-jhs215701514","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से टकराई बाइक, तीन युवक नाले में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से टकराई बाइक, तीन युवक नाले में गिरे
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार देर रात को बयाना नाला पुल से एक बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन युवक नाले में जा गिरे। जहां से निकल रहे डायल 112 पुलिस कर्मियों ने नाले में उतरकर तीनों युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। जहां से एक युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली ललितपुर अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी निखिल (19) पुत्र हरि परिहार अपने दो साथियों नई बस्ती लिटिल फ्लावर स्कूल के पास निवासी पंकज कुशवाहा (21) पुत्र मुन्ना कुशवाहा एवं पारस जैन (20) पुत्र विमल जैन के साथ बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे गल्ला मंडी की ओर से अपनी बाइक से आ रहे थे। बयाना नाला पुल पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गई। जिससे वह तीनों उछलकर नाले में करीब पंद्रह फुट नीचे पानी में जा गिरे। इसी दौरान वहां से निकल रहे डायल 112 पुलिस कर्मियों की नजर बाइक पर पड़ी, तो उन्होंने वहां रुककर नाले में झांककर टॉर्च से देखा, तो तीनों पानी में पड़े थे और एक युवक डूब रहा था। यह देख डायल 112 पुलिस कर्मियों ने तत्काल नाले में उतरकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। घायल युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत खराब होने पर निखिल परिहार को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
-बृहस्पतिवार देर रात को डायल 112 पुलिस कर्मियों द्वारा नाले में गिरे युवकों की मदद कर सराहनीय कार्य किया गया है। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक