फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bijali bill submit with discount

सीएससी के माध्यम से शत प्रतिशत छूट के साथ जमा कर सकते हैं बिजली बिल

Fri, 05 Mar 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bijali bill submit with discount
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना का शुभारंभ किया गया है। इसमें एलएमवी-1 घरेलू और एलएमवी निजी नलकूप श्रेणी के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के विलंबित भुगतान अधिभार की शत प्रतिशत छूट हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी शुरू की गई है। जिला प्रबंधक सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज मो. अंसार और जिला कोआर्डिनेटर संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस योजना के तहत भुगतान के लिए उपभोक्ता 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें और 31 मार्च तक बिल जमा करें।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना में ग्रामीण के सभी घरेलू और निजी नलकूप के बकायेदारों को उनके दिनांक 31 जनवरी तक के विद्युत बकाए पर सरचार्ज के रूप में लगाई धनराशि में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना में पंजीकरण दिनांक: 01 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 तक लागू रहेगा। सभी विद्युत बकायेदार इस अवधि में अपने नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लेते हुए अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed