फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   biddut bibhag

50 यूनिट से कम के नहीं बनेंगे विद्युत बिल

Thu, 29 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत मीटरों की बैठक में शहर में 50 यूनिट से कम के विद्युत बिल नहीं बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत चोरी रोकने और विद्युत बिल डिमांड के अनुसार बनाए जाने के भी निर्देश मीटर रीडरों को दिए गए।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह के निर्देशों का पालन करने के लिए विद्युत अधिकारी आए दिन व्यवस्थाओं में सुधार की रणनीति तैयार कर रहे हैं। साथ ही अधीनस्थों व कार्रदाई संस्थाओं को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नझाई बाजार स्थित उपखंडीय कार्यालय पर उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने शहर में बिलिंग कर रही कंपनी के सभी मीटर रीडरों की बैठक बुलाई। बैठक में एसडीओ ने शत-प्रतिशत रीडिंग से बिल नहीं निकलने, बिलिंग नहीं होने और खपत के सापेक्ष काफी कम रीडिंग के बिल बनने पर नाराजी जताई।
विज्ञापन


 उन्होंने मीटर रीडरों को निर्देशित किया कि किसी भी उपभोक्ता का विद्युत बिल 50 यूनिट से कम का नहीं बनाया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित मीटर रीडर पर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत चोरी रोकने के लिए मीटर रीडरों द्वारा बिलिंग के दौरान यदि बिजली चोरी की कोई शिकायत आती है तो उसे चिह्नित कर अवर अभियंता अथवा उन्हें सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी मीटर रीडर प्रबंध निदेशक कार्यालय से उपलब्ध कराए जाने वाले फार्मेट पर हर माह की बिलिंग का ब्योरा भरकर अवश्य दें। बिलिंग के दौरान उपभोक्ताओं के मीटरों में आ रही डिमांड के अनुसार ही बिल बनाए जाएं। उन्होंने हर हाल में बिलिंग का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed