फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhopal Khajuraho Mahamna Express starts

भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस शुरू

Fri, 14 Jul 2017 01:30 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 14 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
 Bhopal Khajuraho Mahamna Express starts
train lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। 
विज्ञापन

भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस ट्रेन का बृहस्पतिवार को शुभारंभ कर दिया गया। नई दिल्ली से रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भोपाल से चलने से पूर्व ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रतिनिधि ने दर्जनों भाजपाइयों के साथ पहुंचकर ट्रेन का हरी झंडी दिखाई।       
बहुप्रतीक्षित भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस चेयरकार विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय शाम 7.08 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची, जहां पहले से मौजूद दर्जनों भाजपाइयों के साथ ही अन्य दलों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन का ढोल बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। ट्रेन जैसी ही प्लेटफार्म नंबर एक पर आई स्टेशन पर मौजूद लोग फूलों से सजी ट्रेन के दीदार को उमड़ पड़े। ट्रेन के इंजन पर पहुंचकर क्षेत्रीय सांसद उमा भारती के प्रतिनिधि जगदीश सिंह चौहान ने अन्य भाजपाइयों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ललितपुर से खजुराहो के लिए यह दूसरी सवारी ट्रेन है, लेकिन अब इस ट्रेन के माध्यम से जनपद भोपाल और खजुराहो से सीधा जुड़ गया है। इस रूट पर ललितपुर से खजुराहो लिए लिए पिछले वर्ष 18 अक्टूबर वर्ष 2016 को झांसी से खजुराहो पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ किया गया था। इसे केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने ललितपुर से और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खजुराहो से ट्रेन को ट्रेन हरी झंडी दिखाई थी। अब करीब दस महीने बाद भोपाल से खजुराहो तक के लिए रेल मंत्रालय द्वारा 13 जुलाई को महामना एक्सप्रेस की एक और सौगात दी है। भोपाल से विदिशा, गंजबासौदा, मंडी बामौरा, बीना के बाद ललितपुर से खजुराहो तक हर स्टेशन पर नई ट्रेन संचालन होने पर स्वागत खूब स्वागत किया गया। नई ट्रेन के संचालन से जनपदवासी उत्साहित दिखे। इस मौके पर ललितपुर से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, दीपक चौबे, रत्नेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, शशिशेखर पांडेय के अलावा स्टेशन अधीक्षक श्रेयांश जैन, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, झांसी के मूवमेंट इंस्पेक्टर शिवशंकर यादव, लोका इंस्पेक्टर विमल विजय आदि उपस्थित रहे।       
विज्ञापन

  
36 मिनट खड़ी रही ट्रेन      
महामना एक्सप्रेस ट्रेन पहले दिन सही समय पर यानि शाम 7.08 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि जगदीश सिंह चौहान ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन को हरी झंडी तो दिखा दी और वहां से चले गए। इसके बाद यह ट्रेन करीब 36 मिनट बाद 7.44 बजे चलकर स्टेशन से रवाना हुई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुराहो के लिए बिके 40 टिकट      
ललितपुर। महामना एक्सप्रेस में पहले दिन ललितपुर से खजुराहो के लिए करीब 40 टिकट बिके, इनमें से कुछ टिकट टीकमगढ़ व छतरपुर के लिए भी लिए गए। हालांकि करीब एक सैकड़ा से अधिक भाजपाई स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचे, जो अधिकांश बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन पर दिखाई दिए। हालांकि पहले दिन सख्ती नहीं थी।      

     
खूब ली सेल्फी      
ट्रेन के इंजन और एसी चेयरकार और सेकंड चेयरकार डिब्बों में पहुंचकर भी लोगों ने खूब सेल्फी ली। कई लोगों ने तो कोच के अंदर पहुंचकर यात्रियों के साथ सेल्फी ली और नई ट्रेन के अंदर एसी का भी लुत्फ उठाया। नया कोच और चेयरकार देखकर लोग कोच में अंदर जाए बिना भी नहीं रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed