फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhajan-Kirtan in full swing in Devi Pandals during Navratri

Lalitpur News: नवरात्र पर देवी पंडालों में भजन-कीर्तन की धूम

Mon, 29 Sep 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan in full swing in Devi Pandals during Navratri
ललितपुर। शारदीय नवरात्र में जगह-जगह देवी पंडाल सजाए गए हैं। शहर के मुख्य कटरा बाजार स्थित देवी पंडाल, कटरा बाजार में स्थापित कालीजी की मूर्ति, आजाद चौक स्थित देवी देवी पंडाल में विधि विधान के साथ सुबह व शाम पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही देवी पंडालों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कटरा बाजार स्थित काली लाइन में चालीस वर्ष से माता काली की भव्य मूर्ति की स्थापना की जा रही है। यहां दोनों पहर विधि विधान से पूजन अर्चन और आरती का आयोजन हो रहा है। समिति ने कूपन जारी किए हैं, जिनमें इनाम की घोषणा भी की जाएगी। समिति में अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, राजा मेट्रो, मन्नू सरदार, प्राशुक नायक, प्रदीप झा, सौराग्य सोनी, मधव, हर्ष, हर्षित सोनी, विशाल नायक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर, लक्ष्मीपुरा मेन रोड राजा राम मंदिर के पास श्री नवदुर्गा नव युवक समिति के तत्वावधान में सजाए गए पंडाल में देवी प्रतिमा की स्थापना की गई है। यहां विधि विधान से दोनों पहर नियमित पूजन अर्चन और आरती व भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। आरती के दौरान अलग-अलग प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाता है। समिति में मंजीत सिंह परमार, श्रीराम साहू, सरदार रमन सिंह, दिनेश साहू, अमर महरौलिया, आशीष पंसारी, मयंक साहू, पवन वाल्मीकि, जसमीत सलूजा, योगेश कुशवाहा द्वारा हर रोज देवी पंडाल में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद चौक पर सजाए गए पंडाल में माता दुर्गा के अलावा भगवान गणेश एवं चार अन्य देवियों की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। स्टेशन रोड स्थित कृष्णा टाकीज के सामने नवदुर्गा कमेटी कृष्णा टॉकीज द्वारा देवी पंडाल सजाया गया है। तीन देवियों की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। यहां रविवार को दोनों पहर पूजन अर्चन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। समिति में अरविंद राजा, पुष्पा राजा, रमेश राजपूत, निहाल कुमार, मनीष सेन, मौसम झा, आकाश, शुभम दुबे, जय दुबे, सूर्या नामदेव आदि द्वारा आयोजन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed