{"_id":"6642668684e0a2e99702fea4","slug":"beds-full-in-wardspatients-on-the-ground-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114623-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वार्डों में पलंग फुल...जमीन पर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वार्डों में पलंग फुल...जमीन पर मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 908 मरीज अस्पताल में पहुंचे जिनमें से बड़ी संख्या में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और हीट स्ट्रोक के मरीज होने पर डॉक्टरों ने कुछ को तो दवा देकर घर भेज दिया, लेकिन जिनकी हालत गंभीर दिखी उन्हें भर्ती कर लिया। मरीजों की संख्या होने पर कुछ तो वार्ड में जमीन पर लेटकर अपना उपचार करा रहे हैं।
वर्तमान में ओपीडी के साथ ही वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालत यह है कि वार्ड में पहुंचने पर मरीजों को पलंग तक नहीं मिल रही है। उन्हें जमीन पर लेटकर उपचार कराना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती के लिए आया मरीज भले ही स्ट्रेचर के सहारे आया हो, लेकिन उसका उपचार वार्ड में स्टाफ नर्स द्वारा जमीन पर लिटाकर ही किया जा रहा है। यह हाल महिला एवं सर्जिकल वार्ड में बना हुआ है। यहां पलंग फुल चल रहे हैं। इसके बाद आने वाले मरीजों को बरामदा में गद्दा डालकर लिटाया जा रहा है। इन्हें पलंग नहीं मिल सके हैं।
गर्मी से परेशान कई मरीज कूलर के पास बैठने को मजबूर हैं। पीकू वार्ड में भी कक्ष के बाहर बरामदा में अतिरिक्त पलंग डाले गए हैं। इसके बाद भी कम पड़ने पर गैलरी में दो पलंग डाल दिए गए हैं। यही हाल पैलिएटिव वार्ड में बना हुआ है। पुरुष वार्ड में मरम्मत का कार्य होने के चलते मरीज प्राइवेट वार्ड की गैलरी में पलंग पर लेट कर उपचार करा रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते दोनों वार्डों के बीच में भी पलंग डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- --
चिकित्सक बोले- गर्मी में न बरतें लापरवाही
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस है। दिन में पड़ रही भीषण गर्मी में लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। वर्तमान में बच्चों में उल्टी, दस्त व बुखार और पेटदर्द की समस्या दिख रही है। ओपीडी में पहले जहां 80 मरीज आते थे, अब संख्या 140 तक पहुंच गई है। फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी प्रतिदिन उल्टी, दस्त व पेटदर्द के एक सैकड़ा मरीज आ रहे हैं, इसमें लगभग 20 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी जरूरत के अनुसार भर्ती किया जा रहा है।
-- --
इस तरह करें बचाव
- अधिक देर तक धूप में न रहें, जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।
- गर्मी के मौसम में हल्के व फुल कपड़े पहनें।
- तले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- समारोह में बासी भोजन करने से बचें।
- समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
- घर में ओआरएस और इलेक्ट्रॉल का पैकेट रखें।
-- -
अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सभी को उपचार दिया जा रहा है। 140 बेड स्वीकृत हैं, इसके मुकाबले 225 पलंग डाले गए हैं, इन पर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस