फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Becoming shabby historical slant tomb

जर्जर होता जा रहा ऐतिहासिक तिरछा मकबरा

Mon, 07 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Becoming shabby historical slant tomb
पुलवारा (ललितपुर)। कस्बा बार स्थित ऐतिहासिक तिरछा मकबरा पुरातत्व विभाग की उदासीनता के कारण जर्जर होता जा रहा है। यदि हाल रहा तो इसका वजूद खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन


सोलहवीं शताब्दी में निर्मित यह मकबरा अपने आप में अद्भुत है। इसकी नक्काशी बेजोड़ है। यह मकबरा एक ओर झुका हुआ है, जिससे यह तिरछा मकबरा के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व विभाग के पास है। विभाग ने देखभाल के लिए वर्षों पहले एक साइन बोर्ड लगा दिया और इसके बाद इसे भूल गया।
विज्ञापन


बस, इसी साइन बोर्ड के सहारे इसकी देखभाल होती है। किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह ऐतिहासिक विरासत धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों से समाजसेवियों और ग्रामीणों द्वारा इस मकबरे की देखरेख एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग की जा रही है, लेकिन पुरातत्व विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है। पिछले दिनों मकबरा पर गाज गिरने से मकबरा के चार द्वारों में से एक द्वार आधा गिर गया था तथा इसका चबूतरा भी गिर गया था। इस मकबरा की देखभाल नहीं होने के कारण इस पर बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं।

इसी मकबरे से सटा ऐतिहासिक तालाब है, जो अपने आप में काफी मनोरम है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही विभाग की नींद नहीं खुली तो वह दिन दूर नहीं, जब ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों का वजूद खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसौदिया ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान देने की मांग की है।


पत्र पर भगवत सिंह चौहान, प्रमोद पांडे, कपिल बरसैंया, आशीष सेठ कांशीराम कुशवाहा, करन सिंह मुखिया, आशीष सेन, जगदीश राजपूत, लखन कुशवाहा, ब्रजेश रावत, राजू राजा, करन सिंह राजपूत, किशन कुशवाहा, मनोज सोनी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed