फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bear safari will be made... action plan is being prepared

Lalitpur News: बनेगी भालू सफारी... तैयार की जा रही कार्ययोजना

Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bear safari will be made... action plan is being prepared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मड़ावरा वन रेंज में रीछ (भालू) को संरक्षित करने के लिए वन विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। यहां रीछों का संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में तीन सौ अधिक रीछ मौजूद हैं। शासन के आदेश पर इन्हें संरक्षित करने के साथ अन्य विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

वर्ष 2020 की साधारण गणना में भालुओं की संख्या दो सौ पाई गई थी। लगातार निगरानी व वन विभाग के संरक्षण के चलते 2022 में इनकी संख्या 318 आंकी गई, जिसमें नर भालू की संख्या 116, मादा 139, व बच्चे 63 पाए गए थे। वन विभाग ने भालुओं के संरक्षण के लिए 30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस धनराशि से मड़ावरा वन ब्लॉक के लखंजर, पापड़ा, धौरीसागर, कोथरा के आसपास करीब आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर संरक्षण की योजना बनाई थी। इसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए कच्चा मार्ग व भालू सी प्वाइंट भी बनाने की कार्ययोजना शामिल थी। शासन से धनराशि न मिलने के कारण यह ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन, अब शासन ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को नए सिरे से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। वनों में स्वच्छंद विचरण करते हुए पर्यटक भालुओं को देख सकें, इसके लिए वहां इको पर्यटन के तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे। इस कार्ययोजना को मंजूरी मिलती है तो बुंदेलखंड की यह पहली भालू सफारी होगी।
विज्ञापन

-----------------
शासन ने नए सिरे से भालू संरक्षण व अन्य विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
शिरीन सिद्दकी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed