फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BCB machine defective, electricity stalled for more than six hours

Lalitpur News: बीसीबी मशीन खराब, छह घंटे से अधिक ठप रही बिजली

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
BCB machine defective, electricity stalled for more than six hours
ललितपुर। बारिश के दौरान विद्युत वितरण खंड प्रथम के गोविंदनगर और फीडर नंबर एक से जुड़े इलाकों में छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान इलाके में बिजली नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले गोविंदनगर और फीडर नंबर एक की लाइन में दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान फाल्ट आ गया। जिससे फीडरों से जुड़े बस स्टैंड, चर्च रोड, बीएसए कार्यालय, जिला अस्पताल रोड, गोविंद नगर आदि इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट को सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई, तो उसके बाद उपकेंद्र में रखी बीसीबी मशीन खराब हो गई। जिससे क्षेत्र में दोपहर दो बजे से गई बिजली देर रात करीब आठ बजे तक नहीं आई। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान पहले लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद उपकेंद्र पर रखी बीसीबी मशीन खराब हो गई। कर्मचारियों की मदद से देर रात तक मशीन को सही कराया गया। देर रात आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed