{"_id":"680e827cd6ac283929043e2a","slug":"batteries-of-14-ambulances-parked-in-cmo-office-premises-stolen-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-134163-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी 14 एंबुलेंस की बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी 14 एंबुलेंस की बैटरी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नई एंबुलेंस आने पर पुरानी को वापस भेजने के लिए उन्हें सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया था। यहां खड़ी 14 एंबुलेंस से चोर बैटरियां चुरा ले गए। एंबुलेंस की बैटरी चोरी होने पर एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने कार्रवाई की मांग की है।
हाल में स्वास्थ्य विभाग को 34 नई एंबुलेंस भेजी गई थी। इसके बाद यहां चलने वाली और पुरानी हो चुकी एंबुलेंस को वापस भेजा जाना था। वापस जाने वाली एंबुलेंसों को सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया था। यहां से 14 एंबुलेंस की बैटरियां चोर चाेरी कर ले गए। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को तब चली, जब रविवार को एंबुलेंसों को स्टार्ट किया गया। एंबुलेंस के स्टार्ट न होने पर जब उनकी बैटरियां चेक की गईं तो सभी गायब थीं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना एंबुलेंस सेवा प्रदाता जिला समन्वयक को दी। जिला समन्वयक सुमित ने बताया कि इससे मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि अभी एंबुलेंस हैंडओवर नहीं हुई थी। इसके बारे में जानकारी की जा रही है।