फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Barricading and stage construction started for Akhilesh's meeting

अखिलेश की सभा के लिए बेरिकेडिंग और मंच का निर्माण शुरू

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Barricading and stage construction started for Akhilesh's meeting
ललितपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के लिए मंगलवार से गिन्नौट बाग में बेरिकेडिंग व मंच का निर्माण शुरू हो गया। उधर, बानपुर के वीर गांव में महाराज खेत सिंह खंगार की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जायजा लिया। अखिलेश यादव की सभा दो दिसंबर को है।
विज्ञापन

सपा के कार्यक्रम प्रभारी शशांक यादव ने कहा कि जनपद में भ्रमण के दौरान देखा कि यहां किसान काफी परेशान हैं। सरकार खाद तक समय पर मुहैया नहीं करा पा रही है। उन्होंने गिन्नौट बाग में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं के पहुंचने व वाहनों की पार्किंग आदि से संबंध में जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंच जिला महिला अस्पताल के ठीक सामने बनाया गया है। इसी से कुछ दूरी पर स्थानीय प्रमुख नेताओं के लिए बनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भवानी सिंह यादव, कैलाश, प्रदेश सचिव राम लखन पटवा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन फूल सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामजीवन यादव, दशरथ सिंह यादव, दातार सिंह यादव, अमर सिंह यादव, मान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य भवानी सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रसन्न जैन, सरफराज खान, मनभावन सिंह यादव, पंडित रामदास श्रोत्रि, हरि सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। दो दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपाई ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संपर्क कर रहे हैं वही गांव-गांव बुलउआ टीमों के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश महासचिव तिलकचंद्र अहिरवार एवं एमएलसी शशांक यादव के संयुक्त पर्यवेक्षण में आयोजित बैठकों में प्रभारी तिलकचंद्र अहिरवार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामी के चलते अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया, इससे लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। तो वहीं किसानों के लिए शासन की कोई योजना नहीं है, जिससे किसान लाभान्वित हो सके।
प्रभारी शशांक यादव एमएलसी ने कहा कि अब हम सभी को उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी दो दिसंबर को गिन्नौट बाग में आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को अवश्य सुनें।

इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, फूलसिंह नन्ना, जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, खुशालचंद्र साहू, स्वामी प्रसाद यादव, रामविलास रजक, मानसिंह यादव, सरफराज अली, नीतेश राज, गीता मिश्रा, पूजा यादव, अशोक अहिरवार, शत्रुघ्न यादव, शाकिर अली, शेर सिंह टोढ़ी, प्रकाश नारायण पाल, रामजीवन यादव के अलावा कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed