{"_id":"693f05fc2c6a55001a044115","slug":"baroda-swami-defeated-jairwara-team-and-won-the-match-by-31-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-147941-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बरौदा स्वामी ने जैरवारा टीम को हराकर 31 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बरौदा स्वामी ने जैरवारा टीम को हराकर 31 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम थनवारा में रविवार से शुरू हुए 15वें ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन के मैच में बरौदा स्वामी की टीम ने जैरवारा की टीम को हराकर 31 रनों से मैच जीत लिया।
ग्राम थनवारा में बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला मैच जैरवारा और बरौदा स्वामी की टीम के मध्य खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौदा स्वामी टीम के ओपनर आकाश के 40 रन की मदद से टीम ने 16 ओवर में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैरवारा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम मात्र 107 रन ही बना सकी। बरौदा स्वामी की टीम ने 31 रनों से मैच जीत लिया। इसमें आकाश राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा, जयप्रकाश चौबे, अनिरुद्ध भार्गव, सरबर अंसारी, सुजीत नायक, राजेंद्र नायक, सतीश पाठक, भूपेंद्र नायक, सत्येंद्र नायक, हजरत आदि उपस्थित रहे।