फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bank workers strike two day privatization

निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए बैंक कर्मी

Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
bank workers strike two day privatization
बैंक आफ बड़ौदा में चैनल में ताला बंदकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को जिले के बैंकों में किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया गया। इससे करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें बैंकों का निजीकरण भी शामिल है। इसे लेकर बैंक कर्मी आंदोलनरत हैं। सोमवार से उन्होंने दो दिवसीय हड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस दौरान बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण का पुरजोर तरीके से विरोध किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बैंकों के निजीकरण पर अड़ी हुई है। निजीकरण से आम जनता व छोटे खाताधारकों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती होगी। यही नहीं, निजीकरण से कई दुष्प्रभाव भी सामने आएंगे। इसमें प्रमुख रूप से बेरोजगारी बढ़ेगी, पेंशनर को न्यूनतम खाता राशि रखने में असुविधा होगी। जीरो बैलेंस वाले खाताधारक बैंक से दूर हो जाएंगे। मुद्रा जैसे लोन भी आम जनता से दूर हो जाएंगे। सरकारी संपत्ति पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी। अनुकंपा नियुक्ति भी नहीं हो सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार अपने हठधर्मी रवैये को छोड़कर बैंक कर्मियों के हित में निर्णय ले। वरना, बैंक कर्मी देशव्यापी हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जाएगी। देश की संपत्ति को किसी भी दशा में पूंजीपतियों के हाथों में बिकने नहीं देंगे। सुबह से ही पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा प्रांगण में सभी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जेपी वर्मा, इकरार अहमद, महेंद्र कुमार, अरून रिछारिया, अमित नागल, गौरव शर्मा, मयंक जैन, उत्कर्ष घावरी, मनीष साहू, आनंद झा, नितिन साहू, बृजेंद्र कुमार, अक्षय देवलिया, उमर खान, भगवानदास साहू, प्रतीक जैन, अमन जैन, मुकेश पटेल, मोहित सेन, मोहित जैन, राहुल कुमार पंथ, संतोष कुमार, कृष्णपाल, आरती पुरोहित, स्वाती, हीरालाल, मनीष तिवारी, प्रखर जैन, बलराम सिंह परिहार, शैलेंद्र यादव, मयंक खरे, मृदुल खरे, आशीष कुमार तिवारी, रामबाबू, विजय विश्वकर्मा, अरूणेश रावत, प्रकाश रायकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केस व ट्रांजिक्शन मिलाकर करीब बीस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
इकरार अहमद, जिला संयोजक, आफीसर्स यूनियन

बैंकों के निजीकरण का विरोध करते यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के सदस्य।

बैंकों के निजीकरण का विरोध करते यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के सदस्य।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed