बकरीद पर मिलेगी 24 घंटे बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विद्युत विभाग ने जल विहार और बकरीद पर्व को देखते हुए जिले को चौबीस घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं।
जलविहार पर्व पर भगवान के विमानों की शोभायात्रा वाले वाले मार्गों समेत तालाबपुरा स्थित रामलीला मैदान, घंटाघर, श्रीजगदीश मंदिर व कटरा बाजार स्थित श्रीगणेश झांकी पर विमानों की आरती के दौरान बिजली की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां की गईं। विभाग द्वारा रास्तों में पडने वाले विद्युत तारों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग, जंपर आदि महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। तालाबपुरा में रामलीला मैदान में जलविहार पर्व को देखते हुए अलग से 250 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। पेड़ों की छटाई व जंपरिंग का कार्य भी किया गया है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों में ऑयल की जांच भी की गई।
जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों द्वारा पनकी कंट्रोल से जलविहार एवं बकरीद पर्व को देखते हुए जनपद में 24 घंटे सप्लाई की मांग पर दो दिन तक भरपूर आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। विद्युत अवर अभियंताओं को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।