फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ayushman cards made for 110 elderly people, blessings given

Lalitpur News: 110 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, दीं दुआएं

Wed, 20 Nov 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards made for 110 elderly people, blessings given
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कलक्ट्रेट में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर आयोजित हुआ। शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बुजुर्ग महिला का पहला ऑनलाइन कार्ड बनाकर किया। 110 बुजुर्गों के कार्ड बनने पर उन्होंने खुशी जताते हुए दिल से दुआएं दीं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देकर 5 लाख रुपये तक उपचार कराने की सुविधा दी है। इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अमर उजाला की पहल को सराहते हुए कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 15 दिनों तक लगने वाले इन शिविरों से हरेक बुजुर्ग लाभान्वित हो सकेगा। कुछ बुजुर्गों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने की समस्या आ रही है। संबंधित अधिकारी से बात कर उसका सिस्टम भी शिविर स्थल पर लगवा दिए जाएं तो आसानी होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि 15 दिन तक लगातार शिविर लगाए जाएंगे। प्रयास है कि कोई बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। शिविर में डीआईयू डाॅ. शशांक गुप्ता, डीआईएसएम रामनरेश सोनी, डीओएम चंद्रमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed