{"_id":"5fdd0db28ebc3e3bb5293c41","slug":"awasiye-colony-illigle-inmates-lalitpur-news-jhs1838441155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय कालोनी में चिह्नित किए जा रहे अवैध कब्जेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय कालोनी में चिह्नित किए जा रहे अवैध कब्जेदार
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवास में अतिक्रमण हटवातीं राजस्व निरीक्षक सीमा सिंह।
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनियों में अवैध रूप से रह लोगों के चिह्नींकरण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। शुक्रवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाया और आवासों के अभिलेख देखें। इस दौरान कई आवास खाली पाए गए।
विज्ञापन
मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनियों में कई लोगों ने अवैध रूप से डेरा जमा लिया है। इससे कई पात्रों को आवास आवंटित नहीं हो पा रहा है। इस तरह की शिकायतों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनी में चिह्नींकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरानी कॉलोनी में करीब 60 आवास खाली मिले। वहीं, नई कालोनी में करीब 160 आवास रिक्त पाए गए। कई आवासों में ताला जड़ा मिला तो कुछ लोग आवास की रजिस्ट्री नहीं दिखा सके। चिह्नींकरण की कार्रवाई कॉलोनी में खलबली मच गई है। कुछ लोग जो अवैध रूप से रह रहे थे, वे नगर पालिका की टीम को देख आवास में ताला लगाकर इधर-उधर हो गए, ताकि सच्चाई सामने नहीं आ सके। दोनों ही कॉलोनियों में अतिक्रमण भी हटाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र, कर अधीक्षक विशाल सिंह, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, सीमा सिंह व नजूल लिपिक सुधीर रावत साथ रहे।
कांशीराम आवास में अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश देते नजूल लिपिक सुधीर रावत और राजस्व निरीक्षक स?- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।