{"_id":"3b1f561289fe1dfd06a7c4d5ee1d3a47","slug":"awareness-of-aids-prevention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से ही एड्स का बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से ही एड्स का बचाव
ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में एड्स से बचाव विषय पर आयोजित गोष्ठी में जागरूकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षा, संयम, नैतिकता और सावधानी बरतने से ही एड्स से बचाव संभव है।
जिला चिकित्सालय के काउंसलर असलम पठान ने कहा कि एड्स (एक्वार्ड इम्युनोडिफिसिएंसी सिंड्रोम) एक बीमारी है, जो एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडिफिसिएंसी) नामक वाइरस से फैलती है। यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंध, दूषित सुई अथवा रक्त के प्रयोग एवं एचआईवी संक्रमित मां के गर्भ में पल रहे बच्चे को हो सकती है।
कालेज प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने छात्रों से नैतिकता, संयम और सतर्कता बरतने को कहा है। एड्स रोग सबसे खतरनाक है। एनसीसी के कंपनी कमांडर लैफ्टीनेंट डा. पंकज शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस रोग से सर्वाधिक व्यक्ति ग्रसित होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्कृत विभागाध्यक्ष डा.ओमप्रकाश शास्त्री, क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने भी विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में राहुल निरंजन, ललित झपाटे, साहब सिंह, राजकुमार, भूपेंद्र, दीपराज निरंजन, अखंड प्रताप सिंह, रामेश्वर, हर्षित जैन, लक्ष्मण, अनिल पटेल, राहुल, अनूप कुमार रानू, सुख सिंह, फहीम बख्श, भगवती प्रसाद, विवेक पाराशर, ध्रुव किलेदार, भरत सिंह, श्रीपत सिंह, कमलेश, हरदयाल, कामता प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।