{"_id":"617afe8d0f08be4205789d39","slug":"avoid-crowd-on-festival-risk-of-infection-may-increase-due-to-negligence-lalitpur-news-jhs207698744","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर भीड़ से करें बचाव, लापरवाही में बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर भीड़ से करें बचाव, लापरवाही में बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर डॉक्टर भी अलर्ट हैं उनका कहना है कि नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि नए वैरिएंट एनवाई 4.2 के फैलने का खतरा हो सकता है। ऐसे में यात्रा करते समय कोविड नियमों का पालन करें। लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच करवाएं। दिवाली पर यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतना चाहिए।
प्रकाश पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों से लेकर बसों में सवारियों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना बनी हुई है। बढ़ती भीड़ व महानगरों से सफर कर आ रहे लोगों से संक्रमण के बढ़ने का भी खतरा बना है। ऐसे में बचाव के नियमों का पालन करने की अधिक आवश्यकता है।
डॉ. देशराज ने बताया कि ट्रेन व बस में कोविड से बचाव के लिए जागरूक रहें। संदिग्ध होने पर एंटीजन जांच कराएं, इसमें निगेटिव होने पर आरटीपीसीआर जांच कराएं। लक्षण होने पर अपने परिजनों से दूरी बनाएं। चिकित्सकों से सलाह लें। बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा न लें।
विज्ञापन
कैप्सन- डॉ. देशराज सिंह, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का प्रभाव इंदौरा में देखा गया है। यहां पर 20 मरीज पाए गए हैं। ऐसे में सफर के दौरान कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें। मुंह पर मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। संदिग्ध होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
- डॉ. देशराज सिंह, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट
2836 की जांच में नहीं मिला संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को कोविड जांच के लिए 2836 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर किट से 1300 सैंपल लिए गए, जो जांच के लिए झांसी भेजे गए हैं। वहीं एंटीजन किट से 1536 सैंपल लिए गए। इनकी जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला। अब तक संक्रमितों की संख्या 12712 पहुंच गई। इनमें 128 स्वस्थ हो चुके और 12583 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में एक एक्टिव मरीज है। वहीं बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2639 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।