फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attack with iron rods and sticks over old enmity; father dead, mother and son critically injured.

Lalitpur News: पुरानी रंजिश में सरिया-लाठियों से हमला, पिता की मौत, मां-बेटा गंभीर

Wed, 29 Jul 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Attack with iron rods and sticks over old enmity; father dead, mother and son critically injured.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने मंगलवार को बेटे और उसके माता-पिता पर अलग-अलग स्थानों पर सरिया और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झांसी में उपचार के दौरान देर शाम पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्रवधू की तहरीर पर सात नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली अंतर्गत सिद्धनपुरा निवासी कृष्णपाल यादव (35) सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकीय आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान छह से अधिक लोग वाहनों से पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णपाल पर सरिया और लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। इसी दौरान कृष्णपाल के पिता घनश्याम यादव (62) और मां गुड्डी (55) ग्राम बुढ़वार से बाइक से बेटे के पास आ रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी केंद्रीय विद्यालय के पास रोक लिया और सरिया-लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल माता-पिता को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। एक साथ घायल पड़े बेटे और माता-पिता को देखकर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम उपचार के दौरान घनश्याम यादव की मौत हो गई।
इधर, कृष्णपाल की पत्नी किरन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिद्धनपुरा निवासी इंदल सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रधान यादव, नेहरू नगर निवासी चंचल अहिरवार, ग्राम बंदरगुढ़ा निवासी दीपक यादव, इलाइट चौराहा निवासी सनत परिहार और राज राजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। पत्नी की तहरीर पर सात नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed