फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Atharva Super King beat Hammer Gym Riders by 19 runs

Lalitpur News: अथर्व सुपर किंग ने हैमर जिम राइडर्स को 19 रन से हराया

Thu, 15 Feb 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Atharva Super King beat Hammer Gym Riders by 19 runs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में निशी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर 14 प्रीमियर लीग के आठवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में अथर्व सुपर किंग ने हैमर जिम राइडर्स को 19 रन से हराया। वहीं दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग को पठान वॉरियर्स ने 72 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शिवाय सुपर किंग मैच हारकर भी अंक अधिक होने की वजह से फाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमों को अब तक आठ-आठ अंक मिल चुके हैं।
पहले मैच में अथर्व सुपर किंग ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाए। हैमर जिम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 133 रन बनाया। अथर्व सुपर किंग ने 19 रन से मैच जीत लिया, लेकिन अंक कम होने से फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अथर्व सुपर किंग के ऑल राउंडर धारांश जैन ने 56 रन बनाए, जिन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर पठान वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में शिवाय सुपर किंग की टीम 18.3 ओवर में ऑल आउट गई और मात्र 60 रन ही बनाए। पठान वॉरियर्स 72 रन से लीग मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई। अंकेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 28 रन बनाए और 3.3 ओवर में मात्र 4 रन देकर तीन विकेट झटके। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किए गए। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार, स्कोरर सिद्धार्थ जैन व कमेंट्री मोहन पेंटर ने की। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र बुंदेला, पीएस परमार, विजय निरंजन, सोनू राजा, छपरट, अजय राजा,रामेश्वर सेन, धर्मेंद्र गोस्वामी, नेहाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आज होगा फाइनल मुकाबला
फाइनल मुकाबला पठान वॉरियर्स और शिवाय सुपर किंग के बीच होगा। दोनों टीमें लीग मैच में आठ-आठ अंक प्राप्त कर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed