{"_id":"603d4bc78ebc3ee9784857bc","slug":"atal-bhujal-scheme-lalitpur-news-jhs189823166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल भूजल योजना से 17 ग्राम पंचायतों की बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल भूजल योजना से 17 ग्राम पंचायतों की बुझेगी प्यास
विज्ञापन
water.jpeg
- फोटो : water.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में अटल भूजल योजना की जनपद स्तरीय कार्यक्रम इकाई (डीपीएमयू) की बैठक में डीएम ने समस्त विभागों को जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। परियोजना की अवधि 05 वर्ष (2020-21 से 2024-25) होगी। परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 10 जनपद और 26 विकास खंडों को सम्मिलित किया गया है। इसमें ललितपुर को शामिल है। इनमें विश्व बैंक के सहयोग से जनपद के विकास खंड तालबेहट की 17 ग्राम पंचायतों (असऊपुरा, वर्माबिहार, बिरधा, चुनगी, गेवरागुन्देरा, जमालपुर, झरर, झांवर, कडे़सराकलां, कंधारीकला, कंधारीखुर्द, नत्थीखेड़ा, पूराकलां, रामपुरा कठवर, टेटा, थानागांव, उगरपुर) में भूगभ जल की स्थिति में प्रभावी सुधार लाने के मकसद से योजना लागू की गई है। योजना का पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में अनिल कुमार पांडेय मुख्य विकास अधिकारी, एके मिश्रा अपर जिलाधिकारी, शैलेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग आदि ने भाग लिया।
क्षेत्र के भूजल प्रबंधन में होगा सुधार
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना के रूप में नवीन योजना प्रस्तावित की गई है। परियोजना का उद्देश्य चयनित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर वाटर सिक्योरिटी प्लान का विकास और कियान्वयन करते हुए क्षेत्र के भूजल प्रबंधन में सुधार लाया जाना है।
विज्ञापन
क्षेत्र के भूजल प्रबंधन में होगा सुधार
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना के रूप में नवीन योजना प्रस्तावित की गई है। परियोजना का उद्देश्य चयनित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर वाटर सिक्योरिटी प्लान का विकास और कियान्वयन करते हुए क्षेत्र के भूजल प्रबंधन में सुधार लाया जाना है।
विज्ञापन