फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   At the behest of the contract worker, the young man had climbed the pole to connect the line

Lalitpur News: संविदा कर्मी के कहने पर लाइन जोड़ने खंभे पर चढ़ा था युवक

Wed, 03 Apr 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
At the behest of the contract worker, the young man had climbed the pole to connect the line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय युवक की मौत के मामले में मंगलवार को पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि संविदा कर्मी के कहने पर उसका बेटा पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ रहा था, तभी सप्लाई चालू कर दी गई और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
ग्राम पड़वां में सोमवार रात करीब 8.30 बजे गणेश कुशवाहा के पुत्र नंदलाल कुशवाहा (23) की एचटी लाइन ठीक करते समय दर्दनाक मौत हो गई थी। देर शाम गांव पहुंचे शव का बानपुर रोड स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष को देखते हुए अंतिम संस्कार के समय पुलिस बल मौजूद रहा। इधर, मृतक के पिता गनेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बानपुर-सुनवाहा फीडर पर तैनात विद्युत संविदा कर्मी, नंदलाल से विद्युत संबंधी कार्य करवाता था। सोमवार रात्रि करीब 8.30 बजे एचटी लाइन को दुरुस्त करवाने के लिए शटडाउन लेकर नंदलाल को खंभे पर चढ़वा दिया। लाइन ठीक करने के दौरान सप्लाई आ जाने से उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


----------मृतक नंदलाल के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-रमेश चंद्र मिश्रा, कोतवाली प्रभारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------विभागीय जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।- धर्मेंद्र प्रजापति, अवर अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed