{"_id":"6731059f3659a4f0360d7526","slug":"at-some-places-electricity-is-available-for-two-three-hours-and-at-other-places-the-transformer-is-faulty-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-123825-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कहीं दो-तीन घंटे मिल रही बिजली तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कहीं दो-तीन घंटे मिल रही बिजली तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-सिलावन। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान हैं। कहीं लो वोल्टेज है तो कहीं दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। कुछ गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। किसानों का कहना है कि रबी की फसल बोआई के लिए नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। यदि जल्द विद्युत सप्लाई में सुधार न हुआ तो आंदोलन की धमकी दी। पेश है सिलावन, पाली और बिरधा क्षेत्र की रिपोर्ट...।
एसडीएम को दिया ज्ञापन
सिलावन। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वा, सुनवाहा, धवारी, दिदौरा, गुमची, बम्होरी के किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पर्याप्त बिजली दिलाने की मांग की है। उक्त गांवाें के किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में पलेवा का समय चल रहा है। ज्यादातर किसान नलकूप से खेतों की सिंचाई करते हैं, लेकिन महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की बुआई समय पर नहीं हो पा रही है। किसानों ने कहा कि जल्द ही पर्याप्त आपूर्ति नहीं की गई तो सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर रामेश्वर शुक्ला, राजेश तिवारी, संजय शुक्ला, ब्रजनंदन दुबे, अनिल दुबे, संतोष, हल्केराम, राईसा आदि मौजूद रहे। संवाद