{"_id":"686d76dbcf911f91d4053efa","slug":"as-the-inflow-of-water-increased-in-kachnaunda-dam-seven-gates-were-opened-and-6649-cusecs-of-water-was-released-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138705-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कचनौंदा बांध में पानी की आवक बढ़ने पर सात गेट खोले, 6649 क्यूसेक पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कचनौंदा बांध में पानी की आवक बढ़ने पर सात गेट खोले, 6649 क्यूसेक पानी छोड़ा
विज्ञापन
- निचले इलाकों में अलर्ट, नदी पुल और रिपटा के पास पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तीन दिन से हो रही बारिश से कचनौंदा बांध में पानी की आवक बढ़ने पर जलस्तर को निर्धारित करने के लिए मंगलवार दोपहर को सात गेट खोलकर 6649 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। गेट खुलने से निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया। नदी पुल और रिपटा के पास सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
जनपद में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे यहां बहने वाली नदियां और नाले उफान मारकर बहने लगे। साथ ही बांधों में पानी की आवक बढ़ गई। जिससे बांधों के जलस्तर में बढोतरी होने लगी। बानपुर क्षेत्र में स्थित कचनौंदा बांध में भी पानी की आवक ज्यादा हुई और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलकर जलस्तर निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार को बांध के गेट खोले जाने का एनाउंस निचले इलाकों में कराया गया और लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई। जिसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे बांध के सात गेट खोलकर 6649 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। गेट खुलने से निचले क्षेत्र में बहने वाली सजनम नदी उफान मारकर बहने लगी और रास्ते में स्थित रिपटों के ऊपर पानी पहुंच गया। वहीं, बांध के निचले क्षेत्र में ललितपुर-बानपुर बाया टीकमगढ़ सड़क मार्ग पर निर्मित गाईयाघाट पुल के नीचे से पानी गुजरने पर यहां पर थाना बानपुर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया बांध के भराव क्षेत्र से पानी की आवक होने पर जलस्तर निर्धारित करने के लिए गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया जाएगा। जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
-- -- --
लोअर रोहिणी बांध का भी एक गेट खुला, 624 क्यूसेक पानी की निकासी
तहसील मड़ावरा क्षेत्र में बारिश होने से लोअर रोहिणी बांध के भराव क्षेत्र से पानी आवक बांध में होने लगी। जिससे बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध का एक गेट एक फुट ऊपर खोलकर 624 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में रात 9 बजे लोअर रोहिणी बांध का गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी। अवर अभियंता रमाकांत ने बताया कि बांध में पानी की आवक ज्यादा होने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। गेट खुलने से गिरार क्षेत्र के कारीटोरन से सौजना जाने वाले रिपटा के ऊपर पानी रहेगा। लोगों से अपील है कि नदी क्षेत्र से दूर रहे।