फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   As soon as the motor broke down, we faced drinking water crisis for six days

Lalitpur News: मोटर खराब होते ही छह दिन झेलिये पेयजल संकट

Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as the motor broke down, we faced drinking water crisis for six days
ललितपुर। जल संस्थान में पांच दशक बाद भी अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। मोटर जलने पर मरम्मत होने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में पांच से छह दिन तक जल आपूर्ति बाधित बनी रहती है। यह स्थिति लगभग प्रत्येक माह आती है, इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर में पेजयल आपूर्ति के लिए जल संस्थान की स्थापना वर्ष 1975 में की गई थी। वर्तमान में जल संस्थान की तरफ से 14,634 परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं रोड़ा, नदनवारा से बांसी की आपूर्ति लंबे समय से ठप बनी हुई है। हाल में मरम्मत समेत अन्य उपकरण बदल दिए गए हैं, लेकिन पांच दशक बाद भी जल आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

किसी भी पंप हाउस की मोटर खराब हुई तो आपूर्ति कई दिनों के लिए ठप हो जाती है। आपूर्ति तब तक बाधित रहती है, जब तक कि मोटर मरम्मत के बाद न आ जाए। मोटर आ भी गई तो सूखने में समय लग जाता है। ऐसे में एक मोटर खराब होने पर चार से पांच दिन तक का समय लग जाता है। अतिरिक्त मोटर न होने से एक पंप हाउस की मोटर खराब होने पर दूसरी को राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में दूसरी मोटर भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed