{"_id":"615f56b68ebc3e628f6cd8f9","slug":"arti-and-nelesh-winner-in-block-lavel-sports-lalitpur-news-jhs2061249114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेलकूद पुरुस्कार में आरती और नीतेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद पुरुस्कार में आरती और नीतेश ने मारी बाजी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को संमानित करते पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। युवा कल्याण व प्राविद विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किसान इंटर कॉलेज बिरधा में किया गया जिसमें बालिका वर्ग में आरती और बालक वर्ग दौड़ में नीतेश अव्वल रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीओ समाज कल्याण मातादीन यादव ने किया। एथलेक्टिस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, वॉलीबाल व भारोत्तलन आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई ग्रामों के युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम विनोद निरंजन, द्वितीय घर्मेंद्र व तृतीय राजन सिंह, 200 मीटर में प्रथम नितेश, द्वितीय राजन सिंह व तृतीय धर्मेंद, 400 मीटर में प्रथम नीतेश, द्वितीय विनोद व तृतीय सत्येंद्र पटेल और 800 मीटर में प्रथम विजय, द्वितीय राजन सिंह व तृतीय अभिषेक रहे।
बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम धर्मेंद्र, द्वितीय राजेंद्र सिंह व तृतीय स्थान पर धर्मेंद्र सिंह रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम आरती, द्वितीय खुशी व तृतीय कंचन, 200 मीटर दौड़ में प्रथम आरती, द्वितीय खुशी राजन व तृतीय राखी, 400 मीटर दौड में प्रथम आरती, द्वितीय वर्षा व तृतीय खुशी रही। 800 मीटर दौड़ में प्रथम राखी, द्वितीय आरती व तृतीय वर्षा रही। लंबी कूद प्रथम राजा बेटी, द्वितीय वर्षा व तृतीय रानी साहू रही। कबड्डी में रोशनी साहू की टीम विजेता रही। उपविजेता रागनी टीम रही। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने पुरस्कार दिए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्राविद अधिकारी शैलेंद्र सिंह यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्राविद अधिकारी मुकेश यादव, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव कुमार उपाध्याय ने किया।

खिलाड़ियों को समझाते टीचर- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन