{"_id":"67fd57d5a4533889ba03ab24","slug":"arp-will-make-ten-schools-of-their-area-proficient-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133371-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एआरपी अपने क्षेत्र के दस-दस विद्यालयों को बनाएंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एआरपी अपने क्षेत्र के दस-दस विद्यालयों को बनाएंगे निपुण
विज्ञापन
- प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की करेंगे मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कक्षा एक व दो के छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। अब ब्लॉक स्तर पर बनने वाले एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अपने-अपने क्षेत्र के दस-दस विद्यालयों को निपुण बनाएंगे।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की मदद करने के लिए ब्लॉक स्तर पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) नियुक्त किए जाते हैं। 31 मार्च को जनपद में कार्यरत रहे एआरपी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद विभाग ने नए शिक्षकों को एआरपी बनाने का अवसर देने की प्रक्रिया चल रही है। नव नियुक्त एआरपी के कार्यों का मूल्यांकन प्रतिवर्ष किया जाएगा। इसके आधार पर ही उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाएगा। कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं को गणित व भाषा में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को विशेष शिक्षण सामग्री से शिक्षण कार्य कराकर उन्हें निपुण किया जाता है। अब एआरपी अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 10-10 विद्यालयों को निपुण बनाएंगे। इसके साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न शिक्षण मॉड्यूल को बेहतर ढंग से लागू कराने में मदद विद्यालयों की मदद करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि कक्षा एक और दो के छात्रों को भाषा व गणित में निपुण करने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है।