फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Army of officers kept visiting, yet there was no progress

Lalitpur News: अफसरों की फौज करती रही दौरा, फिर भी प्रगति शून्य

Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Army of officers kept visiting, yet there was no progress
ललितपुर। विकास खंड मड़ावरा को शासन ने आकांक्षात्मक ब्लॉक घोषित करते हुए विभिन्न विभागों को स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, बुनियादी ढांचे मजबूत करने का लक्ष्य दिया था। लेकिन, शासन से मिली रिपोर्ट में दो साल बाद भी इन बिंदुओं पर कोई खास काम नहीं हुआ। यह स्थिति तब है जब इस क्षेत्र के विधायक राज्यमंत्री हैं और आए दिन अधिकारी यहां का दौरा करते रहते हैं। सीडीओ ने संबंधित अफसरों पर शिकंजा कसते हुए शासन के निर्देशानुसार कार्य करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नीति आयोग ने वर्ष 2023 में जिले के इस सबसे पिछड़े ब्लॉक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आकांक्षात्मक विकास खंड की सूची में शामिल किया था। लेकिन, दो साल बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां माध्यमिक शिक्षा के लिए एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं बन सका। वनांचल में बसे लखंजर, कुर्रट, जैतुपुरा, वनगुवां जैसे गांवों में अधिकांश छात्राएं आठवीं के बाद की पढ़ाई छोड़कर घर बैठ जाती हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महज रेफर सेंटर की तरह है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से सोनोग्राफी मशीन धूल फांक रही है।
विज्ञापन

पक्की सड़कों की कमी है। यहां जो पहले से निर्मित पक्की सड़कें हैं, वे भी जर्जर हो रही हैं। हर-घर-जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए गांवों में खोदी गई सीसी रोड ठीक से मरम्मत के अभाव में खुदी पड़ी हैं। जागरुकता की कमी के चलते पेयजल का दुरुपयोग और लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। वनांचल में बसे गांवों में नमामि गंगे के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई। ग्रामीण हैंडपंप और कुओं से पानी लेने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल पोषण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। महिलाओं का कहना कि पोषाहार के नाम पर सिर्फ गेहूं का दलिया बांटा जाता है।
------------------------

अधिकारियों के दौरे व रिपोर्टिंग तक ही रहे सीमित
यहां अधिकारियों के दौरे होते हैं। इसके बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन, व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। टेबल रिपोर्टिंग के आधार पर ब्लॉक का विकास किया जा रहा है।
--------------------
आकांक्षात्मक विकास खंड का विकास शासन के नियमों के अनुसार कराया जा रहा है। जो कमियां हैं, उन्हें संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दूर कराई जाएंगी।-शेषनाथ चौहान, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed