{"_id":"5887afef4f1c1b5c02cf56da","slug":"are-necessary-for-strengthening-democracy-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी हैं मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी हैं मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
स्व. रविन्द्रानंद महाविद्यालय और शीतल बडौनियां इंटर कॉलेज किसरदा के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी हैं।
स्व. रविन्द्रानंद बडौनियां महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामरतन तिवारी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और इसकी मजबूती के लिए मतदान अत्यंत ही जरूरी हैं। युवा मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार करें और स्वयं एवं अपने साथियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय से होते हुए ग्राम किसरदा के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए विद्यालय प्रागंण में आकर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं गगरभेदी नारे लगाकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। साथ में चल रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर मतदान के महत्व को समझाकर हरहाल में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामरतन तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, चाली राजा, कमलेश राज, सोनम बिरथरे, रमाकांत रावत, मयंक गोस्वामी, महेन्द्र सिंह, अनुप्रिया बिरथरे, मर्दन सिंह, वसीम खान, कमलेश कुमार, संदीप पटेरिया, काजिम अली, रविशंकर झां आदि मौजुद रहे।