{"_id":"5f0cad848ebc3e638150a5ce","slug":"aprit-first-in-distict-lalitpur-news-jhs1714632117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पित रहे जिले में अव्वल, द्वितीय स्थान अमन ने पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पित रहे जिले में अव्वल, द्वितीय स्थान अमन ने पाया
विज्ञापन
अमन केंद्रीय विद्यालय 96.50
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में सीबीएसई की 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के अर्पित अग्रवाल ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर
अमन रहे। उन्होंने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए। कॉमर्स में केंद्रीय विद्यालय के अर्पित अग्रवाल ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के अमन ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय के हेमंत यादव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया। विज्ञान वर्ग में हर्ष जैन ने 93.33 प्रतिशत, प्रज्ञा साहू न 91.33 प्रतिशत व काजल ने 90.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसी तरह, नवोदय विद्यालय दैलवारा में कला वर्ग में आदेश ने 91.4 प्रतिशत, सोनप्रताप ने 91 प्रतिशत व विकासदीप ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में सत्येंद्र साहू ने 93.6 प्रतिशत, सोनू प्रजापति ने 93.6 प्रतिशत व नीलेश प्रजापति ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
--------------------------------------
ये हैं केंद्रीय विद्यालय के होनहार
अर्पित अग्रवाल-97.33 फीसदी
अमन-96.5 फीसदी
हेमंत यादव-95 फीसदी
----------
नवोदय विद्यालय के होनहार
आदेश-91.4 फीसदी (कला वर्ग)
सोनप्रताप-91 फीसदी (कला वर्ग)
विकासदीप-90.4 फीसदी (कला वर्ग)
सत्येंद्र साहू-93.6 फीसदी (विज्ञान वर्ग)
सोनू प्रजापति-93.6 फीसदी (विज्ञान वर्ग)
नीलेश प्रजापति-92.2 फीसदी (विज्ञान वर्ग)
-------------
जिला टॉप करने की बहुत खुशी हो रही
सुनकर बेहद खुशी हुई की हमने जिले में प्रथम स्थान पाया है। हम अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरुजनों को देते हैं। हम कक्षा 4 से ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। दसवीं में हमने विज्ञान वर्ग से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे लेकिन सीए बनने की चाहतमें कॉमर्स ले लिया था। 12वीं में हमने स्कूल के अलावा 4 से 5 घंटे घर पर पढ़ाई की और 12वीं में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब हम सीए बनना चाहते हैं।
- अर्पित अग्रवाल
रोज 13 घंटे पढ़ाई की
95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। हमने पूरे दिन में रोज करीब 13 घंटे पढ़ाई की और इस परिणाम को प्राप्त किया। हम अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देते हैं। हम खुद का स्टार्टअप शुरु करना चाहते हैं।
- हेमंत यादव
इंदौर जाकर सीए की तैयारी करुंगा
इंटरमीडिएट में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का कहना है कि मैने चार से पांच घंटे पढ़ाई की है। अब इंदौर जाकर सीए की तैयारी करुंगा।
- अमन
विद्यालय के बच्चों ने अच्छे से मन लगाकर अनुशासित होकर पढ़ाई की और विद्यालय का शत- प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। विद्यालय के टॉपर बच्चों के उज्जवल भविष्य को शुभकामनाएं दीं गईं।
- सतीश कुमार शर्मा, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय
विद्यालय के बच्चों का श्रेष्ठ परिणाम आना विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। टॉपर छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर हमारी शुभकामनाएं हैं।
- सुरेश कुमार, प्राचार्य नवोदय विद्यालय दैलवारा

सत्येंद्र साहू प्रथम 93.8 जावहरलाल नेहरु विद्यालय- फोटो : LALITPUR

आदेश 91.4 जवाहरलाल नवोदय विद्यालय- फोटो : LALITPUR

हर्ष जैन केंद्रीय विद्यालय 93.33- फोटो : LALITPUR

काजल केंद्रीय विद्यालय 95.50- फोटो : LALITPUR

अर्पित को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य- फोटो : LALITPUR

सोनू प्रजापति द्वितीय 93.6 जावहरलाल नेहरु विद्यालय- फोटो : LALITPUR

नीलेश प्रजापति तृतीय 92.2 जावहरलाल नेहरु विद्यालय- फोटो : LALITPUR

सोनप्रताप 91.0 जावहरलाल नेहरु विद्यालय- फोटो : LALITPUR

विकास दीप 90.4 जावहरलाल नेहरु विद्यालय- फोटो : LALITPUR

प्रज्ञा साहू केंद्रीय विद्यालय 91.33- फोटो : LALITPUR

शिक्षकों के साथ खड़े केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्र- फोटो : LALITPUR