फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anpad pradhan kaise karege vikas

जिले की कई ग्राम पंचायतों की बागडोर अंगूठा टेक ग्राम प्रधानों के हाथों में

Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
anpad pradhan kaise karege vikas
ललितपुर। जिले के कई ग्राम पंचायतों की बागडोर निरक्षर ग्राम प्रधानों ने संभाल ली है। कुछ दिन पहले हुए चुनाव में क्षेत्रीय मतदाताओं ने इन प्रतिनिधियों पर अपना भरोसा जताया था। आज उन्होंने ऑनलाइन शपथ लेकर ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास कराने की शपथ ली। जिले में कुल 26 प्रधान निरक्षर चुने गोए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद की 415 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। इस दौरान कई महिला-पुरुषों ने अपना भाग्य आजमाया। जो चुनाव लड़ रहे थे, उनमें अनेक पढ़े लिखे लोग भी शामिल थे लेकिन क्षेत्रीय मतदाताओं ने निरक्षर प्रत्याशी को ही अपना मत देकर समर्थन दिया। इस कारण उन्हें जीत मिली। बुधवार को उन्होंने ऑनलाइन शपथ लेकर ग्राम पंचायत का कामकाज संभाल लिया। दिलचस्प बात यह है कि निरक्षर प्रधानों में अधिकांश आरक्षित कोटे के हैं। इनमें या तो वह अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीट से चुनकर आए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो विकासखंड जखौरा की 6, बिरधा की 5, महरौनी की 9, मड़ावरा की 6 ग्राम पंचायतें हैं, जहां निरक्षर प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इस तरह जिले में कुल 26 प्रधान निरक्षर चुने गए हैं।
विज्ञापन

लेनी पड़ी ऑनलाइन शपथ, अब कैसे करेंगे काम
इंटरनेट के युग में निरक्षरता समाज का पीछा नहीं छोड़ रही है। आज भी कई लोग निरक्षरता का कलंक अपने माथे पर लिए हुए हैं। आज जब अधिकांश काम इंटरनेट के सहारे हो रहा है। कोरोना काल में प्रधानों को संक्रमण से बचने के लिए ऑनलाइन शपथ लेनी पड़ी है, ऐसे में निरक्षर जनप्रतिनिधि कैसे काम कर पाएंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कहीं न कहीं उन्हें किसी अन्य का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed