फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Another accused who cheated people by forming a chit fund company arrested

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Another accused who cheated people by forming a chit fund company arrested
- कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का लालच देकर आम लोगों की हजारों करोड़ रुपये की जमापूंजी कर चुके हैं जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर लोगों के साथ हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से निवेशकों के बाॅन्ड, दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
जिले के लोगों से धोखाधड़ी करते हुए चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर उनका पैसा जमा करवाकर हड़पने के मुकदमे जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में दर्ज किए थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में नीरज जैन, जगत सिंह, आलोक जैन, राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले की जांच में जुटी एसआईटी टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी रामनरेश साहू पुत्र रामस्वरूप साहू निवासी सरस्वती मंदिर स्कूल के पास खिरकापुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से निवेशकों के बाॅन्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एमए-बीकॉम करने के बाद सरकारी नौकरी का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच वह आलोक जैन व रविशंकर तिवारी के संपर्क में आ गया। एलयूसीसी नाम की चिटफंड कंपनी में एजेंट के रूप में उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में कार्य करने लगा। वह लोगों को एलयूसीसी कंपनी मेें कम समय में रुपये दोगुना होने का लालच देकर उनके निवेश करता था। पूछताछ में आराेपी ने यह भी बताया कि वह लोग आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करके करोड़ो रुपया का लाभ अर्जित करते हैं। जिसे वह आपस में बांटकर अपने शौक व जरूरतें पूरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, अतिरिक्त निरीक्षक जनार्दन यादव, अरविंद सिंह अपनी अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
कंपनी से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीमें जुटी
चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर लोगों की जमापूंजी को हड़प करने के मामले में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार शिकंजा कस रही हैं। अभी तक पुलिस टीमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जबकि एलयूसीसी कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता समीर अग्रवाल और रविशंकर तिवारी की गिरफ्तारी पर एसपी ने नकद इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed