फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Annoyed by the molestation, the woman jumped into the well with the girl, died

छेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला बच्ची को लेकर कुएं में कूदी, मौत

Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by the molestation, the woman jumped into the well with the girl, died
ललितपुर/बार। बृहस्पतिवार की दोपहर बार क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर एक महिला पांच साल की बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई। डूबने से उसकी मौत हो गई, जबकि बच्ची की जान कुएं में पड़े पाइप को पकड़ने से बच गई। रोने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी पुत्रवधू (36 वर्ष) घर पर थी। उसका बेटा अपने मामा के घर गया था, जबकि वह इंदौर में था। इसी दौरान सुबह साढ़े पांच बजे गांव निवासी एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। बहू के दरवाजा खोलते ही उसने छेड़छाड़ की। पास में बन रहे मकान में जबरन ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू के शोर मचाने पर घर के सामने रहने वाली दो महिलाएं बाहर निकलीं। इन्हें देखकर आरोपी युवक भाग गया। बहू ने इस घटना की सूचना पति को दी। उसे भी इंदौर में सूचना दी गई। घर पर पति आया। इसी दौरान दोपहर के समय बहू अपनी बेटी को लेकर खेत पर पहुंची और कुएं में कूद गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गांव निवासी एक व्यक्ति कुएं के पास से निकला तो उसे रोने की आवाज सुनाई दी। उसने कुएं में झांक कर देखा तो बच्ची अंदर पड़े पाइप को पकड़कर लटकी हुई थी। मां का शव पानी में उतरा रहा था। जानकारी होने पर कई लोग इकट्ठा हो गए। रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बच्ची को बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति ने मानसिक संतुलन खराब होने के कारण घटना होने की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- सुनील कुमार, थानाध्यक्ष बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed