{"_id":"6507493d5c007bc0730e8eb4","slug":"anna-animals-should-not-be-seen-on-the-streets-minister-in-charge-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3707-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर न दिखें अन्ना जानवर : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर न दिखें अन्ना जानवर : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
जनपद दौरे पर आए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा
आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण कागजों पर करने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद प्रभारी व जल शक्ति राज्य मंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कागजों पर शिकायतों का निस्तारण करने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समस्याआें का निस्तारण धरातल पर कराएं। उन्होंने सख्ती से कहा कि सड़कों पर अन्ना पशु न दिखें, जानवरों को गोशालाओं में शिफ्ट कराएं।
रविवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद जनपद दौरे पर आए। उन्होंने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने आईजीआरएस पर आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की आने वाली शिकायतों के बारे में बताया कि शिकायतों को अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कागजों पर निस्तारित कर दिया जा रहा है जोकि खेदजनक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण धरातल पर करने के निर्देश दिए।
इसके साथ प्रभारी मंत्री ने शहर में नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कर सफाई कराने के निर्देश दिए। पशु पालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि गोशालाओं में करीब 32 हजार गोवंश संरक्षित हैं। साथ ही 9146 गोवंश सहभागिता योजनांतर्गत दिए गए हैं। इस पर सदर विधायक ने अन्ना जानवरों की सूचना देने पर पशु पालन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात कही।
विज्ञापन
ऐसे में प्रभारी मंत्री ने अन्ना जानवर सड़कों दिखाई न देने की बात कही और अन्ना जानवरों को गोशालाओं में शिफ्ट कराने को कहा। इसके साथ अन्य बिंदुओं को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्युत आपूर्ति को लेकर अधिकारियों पर जताई नाराजगी
प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। इसमें आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ उपभोक्ताओं का शोषण न करने और शोषण करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
सड़क निर्माण में पावर प्लांट की राख डालने पर करें कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने सड़क निर्माण के दौरान पावर प्लांट से निकलने वाली राख का डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उनके समक्ष लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़कों में राख डालने की शिकायतें आने की बात बताई।
पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को कराएं दुरुस्त
हर घर नल योजना का काम तेजी से और शत प्रतिशत कनेक्शन देना सुनिश्चित करने की बात प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारी से कही। वहीं गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने और काम हो जाने के बाद सड़क को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।