{"_id":"6a4586e59210167f0c0559e2","slug":"anm-found-absent-during-inspection-instructions-issued-to-deduct-salary-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-158959-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निरीक्षण में एएनएम अनुपस्थित मिली, वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निरीक्षण में एएनएम अनुपस्थित मिली, वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरके सोनी ने बुधवार को रजवारा और कचनौदा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कचनौदा में एएनएम अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त निदेशक ने विभागीय अधिकारियों के साथ दोनों केंद्रों पर मरीजों की संख्या, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रजवारा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिमांशु तथा कचनौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रमा पटेरिया उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान रजवारा की एएनएम क्षेत्र में पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाती मिलीं, जबकि कचनौदा की एएनएम सरोज बिना अनुमति के अनुपस्थित पाई गईं। इस पर संयुक्त निदेशक ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, डीपीएम, डीसीपीएम समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद