{"_id":"66d1088f14b01dbdf00f9c24","slug":"anjali-won-in-chess-monica-in-carrom-and-akanksha-won-in-table-tennis-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119996-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शतरंज में अंजली, कैरम में मोनिका और टेबल टेनिस में आकांक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शतरंज में अंजली, कैरम में मोनिका और टेबल टेनिस में आकांक्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार को केपीएस पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शतरंज में अंजली अहिरवार ने बाजी मारी। कैरम में मोनिका प्रजापति और टेबल टेनिस में आकांक्षा जीतीं।
केपीएस पीजी कॉलेज ककरूआ में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज की डायरेक्टर डॉ लतिका सुड़ेले ने खेलकूद को आवश्यक बताया। इसके बाद प्रतियोगिताएं हुईं। शतरंज में अंजली अहिरवार ने प्रथम एवं खुशी रैकवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में आकांक्षा पंथ ने प्रथम व संजना ने दूसरा स्थान पाया। कैरम में मोनिका प्रजापति ने प्रथम और निशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्पोर्ट कोच आसिफ खांन, प्रभांशु नगाइच, दिनेश श्रीवास्तव, दीपक जैन, रवींद्र सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।