फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   animals spoiling crop

छुट्टा जानवर फसलें कर रहे चौपट

Sun, 28 Jul 2019 08:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
animals spoiling crop
छुट्टा जानवर फसलें कर रहे चौपट
विज्ञापन

महरौनी। तहसील मुख्यालय के अंतर्गत गांवों में छुट्टा जानवरों के झुंड घूम रहे हैं। जो किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसल को खाकर और पैरों से कुचलकर नष्ट कर रहे हैं। छुट्टा जानवरों पर लगाम लगाने की मांग तेज होने लगी है। कस्बा सहित तहसील के कई गांवों में छुट्टा जानवरों की बाढ़ सी आ गई है, जिनको देखकर किसान परेशान हैं। उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा है कि कैसे मेहनत से बाई गई फसल को छुट्टा जानवरों से बचाएं। कुछ किसान तो दिन-रात खेतों पर डेरा डालकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। जो किसान फसल की रखवाली के लिए नही पहुंच पाते हैं, उनकी फसल को छुट्टा जानवर खाकर व पैरों से कुचल कर नष्ट कर रहे हैं। पेट भर जाने पर उसी खेत में आराम भी कर रहे हैं। इसके बाद फिर से खाने में जुट जाते है।
फसल को बचाने के लिए छुट्टा जानवरों अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। न ही प्रशासन द्वारा किसानों को किसी तरह का सुझाव दिया गया है। ऐसे में किसानों को नहीं सूझ रहा है कि फसलों को कैसे बचाएं। कुछ तो अपने गांव से दूसरे के गांवों में छुट्टा जानवरों को हांक दे रहे हैं। इन हरकतों से किसानों में आपसी विवाद की स्थिति बन रही है। प्रशासन द्वारा फसल कटने के बाद भूसा एकत्रित किया गया था, इससे किसानों को लगा था कि इस वर्ष छुट्टा पशुओं से फसल बर्बाद नहीं होगी। लेकिन, पशुओं का इंतजाम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पाली, महरौनी, कुम्हैड़ी, सिलावन व गंगचारी में गोशालाएं चल रही हैं। सभी किसानों से अपने-अपने गोवंश बांधने को कहा गया है। किसानों द्वारा भूसे का पर्याप्त सहयोग नहीं किया गया है। किसानों को फसल की निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेश्वर प्रसाद, उपजिलाधिकारी
छुट्टा जानवरों को जंगली क्षेत्र जैसे मदनपुर, पटना, पारौल, अमझरा के जंगलों में छुड़वा दिया जाए तो किसानों की फसलें बचाई जा सकती हैं।
- प्रमोद बड़ौनियां, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed