फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angry Jain community protested against the demolition of Jain temple in Mumbai

Lalitpur News: मुंबई में जैन मंदिर ध्वस्तीकरण पर आक्रोशित जैन समाज ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry Jain community protested against the demolition of Jain temple in Mumbai
- प्रतिष्ठान बंद कर जुलूस के साथ कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुंबई महानगरपालिका द्वारा अवैधानिक रूप से जैन मंदिर को ध्वस्त किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अक्षय त्रिपाठी को सौंपते हुए पुनः मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की।
सुबह सावरकर चौक से प्रारंभ हुआ जुलूस प्रारम्भ हुआ जिसमें दिगंबर जैन पंचायत समिति, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जिला उद्योग व्यापार मंडल, गल्ला व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, जैन मिलन क्षेत्र-13, सतोदयतीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़, शांतोदय तीर्थ जहाजपुर के अतिरिक्त निकटवर्ती जैन समाज राजघाट, बांसी,जखौरा के आह्ान पर सैकड़ाें की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर णमोकारमंत्र का उच्चारण करते हुए सावरकर चौक से घंटाघर चौक होते हुए तुवन चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा मुंबई विले पार्ले के कांकलीवाडी क्षेत्र में स्थिति 30 वर्ष पुराना श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को महानगर पालिका द्वारा असंवैधानिक रूप से ध्वस्त किए जाने से संपूर्ण जैन समाज आहत और आक्रोश है।
विज्ञापन

विगत 30 वर्षों से जैन मंदिर में प्रतिदिन पूजन अर्चना भक्ति आदि यहां श्रद्धालुजन करते थे, लेकिन अचानक 16 अप्रैल को मुंबई महानगरपालिका ने विध्वंसात्मक कार्रवाई करते हुए हमारे धार्मिक ग्रंथों को सड़कों पर फेंक दिया और तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं को अपमानित किया। ज्ञापन में अल्पसंख्यक जैन समाज के धर्म धर्मायतनों पर आए दिन होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा हमारे तीर्थो को निशाना बनाया जा रहा है, हमारे साधू साधवियों के साथ मारपीट एवं अभद्रता हो रही है। हाल ही में ललितपुर जिले के राजघाट पुलिस चौकी में जैन तीर्थंकरों की प्रतिमा की चोरी आदि अनेकों ऐसी घटनाएं हैं जिनमें लिप्त दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, सौरभ जैन, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, सुरेश जैन बडैरा, नरेंद्र जैन कडंकी, संजीव कप्तान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, आप जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी, पूर्व अध्यक्ष जैन समाज अनिल जैन अंचल, ज्ञानचंद इमलिया अजित जैन खजुरिया, शीलचंद अनौरा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, डॉ. राजकुमार जैन, पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, कमलेश सराफ, अंकुर जैन शानू बाबा, अजय जैन, अजय बरया, राहुल जैन, पुष्पेंद्र जैन, प्रतीक जैन, ममता मोहिनी, अनीता मोदी, स्वाति जैन, मीना मोहनी, नेहा जैन, ज्योति लोधी, समता जैन, पारस मानियां, साधना जैन, किरण जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

महरौनी में जैन समाज ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन
महरौनी। दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार तनवीर हसन को सौंपा। ज्ञापन में मुंबई में जैन मंदिर पर बुलडोजर चलाने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए इस घटना को धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने सिगोंली थाना क्षेत्र में स्थित एक जैन मंदिर के प्रांगण में जैन मुनियों पर हिंसक हमला करने, जबलपुर, मध्यप्रदेश में दो भाजपा नेताओं द्वारा जैन समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और हजारीबाग रोड,रांची, झारखंड में पैदल यात्रा कर रही जैन साध्वियों के समूह को पीछे से टक्कर मारकर घायल करने की घटनाओं पर रोष जताया गया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से इन सभी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष कोमल चंद, प्रमोद सिंघई, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रसन्न सिंघई, पवन मोदी, आमोद, प्रवीण, सतेंद्र सिंघई, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद


पाली में मुंबई के जैन मंदिर तोड़ने का विरोध,एसडीएम को ज्ञापन दिया
पाली। मुंबई महानगरपालिका ने 16 अप्रैल को दिगंबर जैन मंदिर को तोड़ने पर जैन समाज ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सैयद सानियां को सौंपा। जैन समाज का आरोप है कि एक होटल समूह के व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण मुंबई महानगरपालिका से यह कार्रवाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्र को इस तरह से नष्ट करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जैन समाज के महेंद जैन,जयकुमार वैद्य, डॉक्टर सुशांत जैन, जयकुमार जैन,विजय मोदी श्रीकांत जैन,प्रियंक जैन, नितिन जैन विनय जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed