फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anger and grief: People's anger is not stopping on the terrorist incident in Pahalgam

गुस्सा और गम: पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर नहीं थम रहा लोगों का आक्रोश

Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anger and grief: People's anger is not stopping on the terrorist incident in Pahalgam
- पीएम से कठोर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित, न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
जैन समाज ने घटना के विरोध में पारित किया निंदा प्रस्ताव, पीएम से कार्रवाई की मांग की
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं कैंडल मार्च तो कहीं श्रद्धांजलि सभा की गई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। उनका कहना है कि सरकार आतंकवादियों की मदद करने वाले पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाए जिससे वह दोबारा इस तरह की कायराना हरकत न कर सके। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आतंकी घटना के विरोध में रोष देखने को मिला। घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में कहीं कैंडल मार्च तो कहीं पर श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ने आतंकी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री से कठोर कार्रवाई की मांग की है। कचहरी में अधिवक्ताओं ने बैठक कर पहलगाम हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। वहीं, स्कूल और कॉलेजों में भी शिक्षकों व बच्चों ने सैलानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवादियों द्वारा की गई निर्दोष सैलानियों की हत्या की घोर निंदा की।
0000000
फोटो-41
निर्दोषों की याद में घंटाघर पर जल उठे संवेदना के दीप
ललितपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने से आहत ललितपुर सेवा ग्रुप के तत्वावधान में घंटाघर पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों ने कैंडल जलाकर मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। ग्रुप अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा ने कहा कि जब किसी कोने में मानवता पर आघात होता है, तो उसका दर्द हम सबको महसूस होना चाहिए। हम यहां सिर्फ़ कश्मीर के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत के लिए इकट्ठा हुए हैं। मौजूद लोगों ने ''शांति'' और ''एकता'' के नारों के साथ यह संकल्प लिया कि वे समाज में भाईचारे को बढ़ावा देंगे और हर ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे। इस मौके पर ललितपुर सेवा ग्रुप के सदस्य अनूप ताम्रकार, सुनील शर्मा, अजय जैन, आचार्य लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, विजय पाल, विश्व हिंदू परिषद से सुधांशु शेखर हुंडैत, राजेश दुबे, हरविंदर सलूजा, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रुचिका बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष किरन सेन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

00000000
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव
ललितपुर-महरौनी-पाली। दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि आंतकी हमले में मारे गए सैलानियों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और आतंकी घटना की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर अभियान चलाने और आतंकवाद उन्मूलन कार्यक्रमों में गति लाने की मांग की है। जिससे देश में शांति एवं अखंडता बनी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
फोटो-38
आतंकी हमले के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में पहलगाम हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया गया, साथ ही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष हरिराम राजपूत ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला निंदा करते हुए कहा कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाना चाहिए, साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही सभी ने सर्वसम्मित से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महासचिव संतोष सिंह यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही शासकीय अधिवक्ताओं ने जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे के चेंबर में दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव लिटौरिया, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश तिवारी, पैरोकार अनूप श्रीवास, हर्ष तिवारी, जन्मेयज परिहार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
0000000
फोटो-42
पहलगाम में मारे गए सैलानियों को दी श्रद्धांजलि
जाखलौन। बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू सैलानियों की निर्मम हत्या किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने के लिए केंद्र सरकार से मांग की। इस मौके पर प्रबंधक कुंवर महेंद्र सिंह (छोटेराजा), प्रधानाचार्य भगवान दास मिश्र, आत्माराम उपाध्याय, राधाकांत गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, अभय कुमार जैन, अनिल कुमार शर्मा आदि ने मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में खुशीलाल काजू, देवी प्रसाद दुबे, बलराम तिवारी, जगदीश नारायण, द्वारिका प्रसाद, धीरज कश्यप, मुकेश दीक्षित, छत्रसाल सिंह चौहान, राजेश कुमार तिवारी, परमानंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
00000000
फोटो-43
कस्बा में कैंडल मार्च निकाल दी मृतकों को श्रद्धांजलि
जाखलौन। आतंकी घटना के विरोध में पाली तिराहा से शुरू हुआ कैंडल मार्च बाबा हरदौल के चबूतरा पर पहुंचा, जहां शोकसभा की गई। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंतेय, नीलेश नायक, अवधेश लिटौरिया ने पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा किए गए हत्याकांड पर दुख व्यक्त कर पाकिस्तान को सबक सिखाने की प्रधानमंत्री से मांग की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर घटना में मृत निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में नीलेश नायक, धर्मेंद्र, अभय, साहिल, नारायण, लाल सिंह, अरविंद, सक्षम, दीपेंद्र, अंश, कार्तिक मौजूद रहे। संवाद

000000000
रेलवे स्टेशन पर रहा अलर्ट, जीआरपी, आरपीएफ ने की चेकिंग
पहलगाम की घटना को लेकर संदिग्ध लोगों से की पूछताछ, सामान की जांच की
फोटो-30
ललितपुर। पहलगाम की घटना को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट घोषित किया गया। जिसके चलते जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म, वेटिंग रूम व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया और यात्रियों को सजग रहने की सलाह दी। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वस्तुओं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसको लेकर बुधवार की रात को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो व तीन, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया आदि क्षेत्रों में चेकिंग की और संदिग्ध प्रतीत होने पर यात्रियों से पूछताछ भी की और संदिग्ध सामानों की भी जांच की। इसके साथ ही आरपीएफ ने भी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के साथ चेकिंग की। इसके साथ ही आरपीएफ द्वारा कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म आदि स्थानों पर लोगों पर नजर रखी। इस मौके पर जीआरपी एसआई लाल बहादुर एसआई राजेश सिंह, कैलाश नारायण, अशोक, सुधीर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed