फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   AMRUT-2 Scheme: Ensure roads dug up for laying pipelines are restored within seven days.

अमृत-2 योजना : पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कों को सात दिन में कराएं दुरुस्त

Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
AMRUT-2 Scheme: Ensure roads dug up for laying pipelines are restored within seven days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभिन्न योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान खोदी गई सड़क पर हो रहे हादसे को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि सात दिन में खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराएं, वरना कार्रवाई तय है। मरम्मत कार्य को खराब करने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश डीएम सत्य प्रकाश ने अधिकारियों को दिया है। अमृत योजना 2.0 और जल जीवन मिशन के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों पेयजलापूर्ति के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को कैंप कार्यालय पर जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिए कि सभी लंबित रोड रेस्टोरेशन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने अमृत-2 के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जिन सड़कों की मरम्मत की जा रही है, उन सड़कों पर लोग गीले सीमेंट पर से अपने वाहन निकालकर रोड खराब कर रहे हैं। इस पर डीएम ने जिस स्थान पर कार्य हो रहा है, वहां सीमेंट सूखने तक सील किया जाए। यदि फिर भी कोई जबरन वाहन निकालकर मरम्मत कार्य को खराब करता है, तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्रा, एक्सईएन जल संस्थान मुंशीलाल, एक्सईएन विद्युत विशाल सिंह, एक्सईएन नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, एई जल निगम (ग्रामीण) अरुण कुमार बौद्ध, एई (नगरीय) अवनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed