फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Amachara border condition is bad came laboure jaam

अमझरा बार्डर पर रही जाम की स्थिति, बसों में बैठाकर मजदूरों को किया रवाना

Sat, 09 May 2020 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amachara border condition is bad came laboure jaam
अमझरा घाटी से पैदल चलकर आ रहे लोग - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। जिले में मध्यप्रदेश की सीमा अमझरा घाटी पर शुक्रवार रात में बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच गए, इससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति संभाली। इसके बाद मजदूरों को गोशाला में ले जाया गया। मजदूरों को बसों में बैठाकर बार्डर से रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम पाली अनिल कुमार, एसडीएम मड़ावरा के के सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली, फूलसिंह, थाना प्रभारी आनंद पांडेय पुलिस बल सहित अमझरा घाटी पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ को समझा - बुझाकर सड़क खाली कराकर यातायात शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रकों, अन्य वाहनों एवं पैदल चल रहे लोगों की अमझरा घाटी पर भीड़ जमा हो गई और नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। उनका कहना था कि उन्हें अपने गंतव्य तक छोड़ा जाए। पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को समझा - बुझाकर सड़क से अलग कराया। लोगों की जिले के अनुसार सूची तैयार हुई है और देर रात 18 बसों से करीब नौ मजदूरों को उनके गृह जनपद के लिए भेज दिया गया। कुछ लोग किराए पर वाहन लाए थे, उन्हें भी जाने दिया गया। शनिवार को सुबह से फिर भीड़ एकत्रित होने लगी और देखते ही देखते अमझरा घाटी गोशाला में एक हजार से अधिक लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

गोवंशों के बीच बैठे लोग
तेज धूप एवं भीषण गर्मी में सड़क पर धूप से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण बाहर से आने वाले लोगों को अमझरा गोशाला में शरण दी जा रही है। गोशाला में भी छायादार जगह कम होने के कारण आने वाले लोगों को गायों के बीच में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवास से आए 42 लोग
मोहम्मद कैफ ने बताया कि हमारे साथ में 42 लोग हैं। हम लोग देवास मध्य प्रदेश में पाइपलाइन बिछाने का काम करते थे। काम बंद होने से हम लोग चल दिए, लेकिन रास्ते में कोई साधन नहीं मिला। पांच दिन से पैदल चलकर यहां तक आए हैं। पवन कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में गुड़ पकाने का काम करते थे। हम छह लोग चार दिन से पैदल चल कर आ रहे हैं। अब उन्हें सिद्धार्थनगर जाना है।
हाइवे पर पैदल चलने वालों की लाइन
जितने लोग बार्डर पर आकर फंसे हैं, उतने ही लोग सड़क पर पैदल चल रहे हैं। रास्ते में रुक- रुक कर चल रहे हैं। एक तो पैदल ऊपर से सिर पर सामान लदा होने के कारण उन्हें गर्मी में बहुत तकलीफ हो रही है।
अमझरा घाटी पर लगातार भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार की रात में कुछ ज्यादा ही भीड़ हो गई थी। कुछ सड़क पर पैदल चल रहे थे तो कुछ सरकारी बसों में जल्दबाजी में सवार हो रहे थे। इस कारण सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। सभी लोगों को उनके गृह जनपदों में बसों द्वारा भिजवा दिया गया।
- फ़ूलसिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली।
बाहर से आए सभी लोगों को गोशाला में एकत्रित करवाया गया। नाम, पता लिखवाकर सूची तैयार कराई जा रही है। शुक्रवार की रात में 18 बसों से लोगों को उनके गृह जनपद में भिजवा दिया गया है।

- अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार पाली

अमझरा गोशाला में रुके व नहाते बाहर से आए लोग

अमझरा गोशाला में रुके व नहाते बाहर से आए लोग- फोटो : LALITPUR

अमझरा गोशाला में गायों के पास बैठे बाहर से आए लोग

अमझरा गोशाला में गायों के पास बैठे बाहर से आए लोग- फोटो : LALITPUR

ट्रक पर बैठकर सफर करते लोग

ट्रक पर बैठकर सफर करते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed